अंग्रेजी शराब के साथ चालक गिरफ्तार, कंटेनर जब्त
श्याम सुन्दर पांडेय
कैमूर (बिहार)। दुर्गावती थाना क्षेत्र के मुसहर बस्ती के पास NH2 से बुधवार की सुबह मद्य निषेध और दुर्गावती पुलिस ने एक कंटेनर से 300 कार्टून शराब बरामद किया वही शराब को लेकर जा रहे चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर हरिलाल राम पिता मोटाराम ग्राम डिरसर थाना चौहटन जिला बाड़मेर राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कंटेनर शराब लेकर मोहनियां के तरफ आ रहा है जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फैज अहमद खान के नेतृत्व में दुर्गावती थानाध्यक्ष एवं सशस्त्र बल की टीम गठित की गई। गठित टीम एवं मद्य निषेध इकाई द्वारा दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसहर टोला के पास कंटेनर संख्या डीएल 1 एम ए 7582 को रोककर जांच की गई तो कंटेनर के अंदर काफी मात्रा में शराब पाया गया जिसके बाद कंटेनर को दुर्गावती थाने लाया गया जहां पर उसके अंदर से 300 पेटी में कुल मिलाकर 2658.800 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार चालक से पुछ ताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









