पुलिस ने गुम हुए बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
963206
पुलिस ने गुम हुए बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। सीतामढ़ी ओपी क्षेत्र के देवरा ग्राम से विगत 2 अक्टूबर को अचानक लापता हुए 2 बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि दो बालक को लापता होने पर 3 अक्टूबर को संगीता देवी पति अजीत राजवंशी ग्राम देवरा निवासी सीतामढ़ी ओपी आकर गुमशुदगी का प्राथमिकी दर्ज कराया। उन्होंने कहा 04 बजे संध्या से इनका पुत्र अनीश कुमार उम्र 10 वर्ष एवं एक अन्य बालक दुलारचन्द कुमार उम्र 12 वर्ष पिता आनंदी राजवंशी दोनो ग्राम देवरा निवासी हीं है। दोनों घर से बिना बताये कहीं चले की सूचना देते हुए महिला ने कहा उक्त दोनों बच्चों को अथक प्रयास से खोजने पर भी नहीं मिल पाने की स्थिति में गुमशुदगी संबंधी आवेदन सीतामढ़ी ओपी को दिये। उक्त आशय का सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए इसकी जाँच एसआई गोपाल शरण सुधांशु सीतामढ़ी ओपी को सौंपा तथा मामला को गम्भीरता से लेते हुए सूरज कुमार ओपी अध्यक्ष जाँचकर्ता के साथ गुम हुए दोनों बच्चों के घर एवं आसपास के गाँवों में जाकर गहन रुप से जाँच किया, तो पाया कि उक्त गुम हुए दोनों बच्चें स्कूल से पढ़कर अपने-अपने घर आये थे। उसके बाद दोनों बच्चें साथ होकर खेलने के लिए गाँव के किनारे नदी के तरफ चले गये। जहाँ दूसरे बच्चों के साथ उसी जगह बीड़ी पिये थे, जिसे उक्त बच्चों के गाँव के ही पड़ोस की एक महिला देख ली थी तथा उसके द्वारा बताया गया कि इसकी शिकायत उसके परिवार से कर दी जायेगी। इस बात से भयभीत होकर दोनों बच्चे पास के तिलैया रेलवे स्टेशन चले गये, तथा पटना गया- राजगीर ट्रेन में बैठ गये। जहाँ देवरा ग्राम के हीं हरि राजवंशी के द्वारा देखा गया था, तथा उसके द्वारा पूछने पर दोनों बच्चे बताया गया कि वे लोग रिश्तेदारी में जा रहे हैं। यह जानकारी के बाद इस घटनाक्रम की सूचना तत्क्षण तिलैया रेलवे स्टेशन सहित पटना, दानापुर, गया, राजगीर नवादा रूट में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों को दोनो बच्चों का फोटो उपलब्ध कराते हुए जॉच में सहयोग करने की बात की। जाँच के क्रम में स्थानीय लोगों से सहयोग लेते हुए तिलैया रेलवे स्टेशन से उक्त दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर दोनों बच्चों अनीश कुमार, उम्र 10 वर्ष अजीत राजवंशी एवं दुलारचंद कुमार उम्र 12 वर्ष पिता आनंदी राजवंशी को सकुशल गुब्बारे देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एक-एक कलम भेंट करते हुए उनके परिजन को सौंप दिया गया। दोनों बच्चों के परिजनों द्वारा सीतामढ़ी ओपी पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।