Homeहरदोईदीवार गिरी, मलबे में दबने पर ग्रामीण की हुई मौत

दीवार गिरी, मलबे में दबने पर ग्रामीण की हुई मौत

दीवार गिरी, मलबे में दबने पर ग्रामीण की हुई मौत

अमित त्रिवेदी
हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के मंगलीपुर गांव में बीती रात एक पक्की दीवार गिर जाने के कारण उसके मलबे में दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पाकर तहसील प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगलीपुर में 58 वर्षीय कालिका प्रसाद पासी पुत्र मदारी रात्रि में अपने घर में सो रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालिका प्रसाद तकरीबन रात्रि के 2 बजे पेशाब करने के लिए उठे और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो उनकी पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के साथ लगा लोहे का बिम कालिका के सिर पर गिर पड़ा जिससे उसके लगभग दो इंच का घाव सिर पर हो गया। खून की भयंकर धारा बहने लगी। खून अधिक निकल जाने के कारण कालिका की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी और शाहाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के 5 पुत्र और 3 पुत्रियां हैं। तीनों पुत्रियों और तीन पुत्रों की शादी हो चुकी है। दो पुत्र अभी अविवाहित हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read