पुलिस ने भारी मात्रा में शराब किया बरामद
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। उप आबकारी आयुक्त अयोध्या, उप आबकारी आयुक्त देवीपाटन, जिला आबकारी अधिकारी बाराबंकी व गोण्डा के निर्देशन मे अवैध शराब को लेकर छापेमारी की गई। जनपद बाराबंकी व गोण्डा के टिकैतनगर व परसपुर थानांतर्गत घाघरा नदी के आसवा मांझा व बांसगांव में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रामसनेही घाट व क्षेत्र-6 रामनगर एवं जनपद गोण्डा से क्षेत्र-4 करनैलगंज की आबकारी टीमों द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान 14 स्थानों पर छापे मारते हुए लगभग 57 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई एवं 200 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 3 अभियोग पंजीकृत किए गए। दबिश के दौरान ग्राम प्रधान के साथ बैठक करके ग्रामवासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। उनके आस पास अवैध शराब के निर्माण व बिक्री होने के बारे में सूचना दिये जाने की भी अपील की गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










