मेरी माटी मेरा देश अभियान का हुआ शुभारम्भ
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महान भारत के पुनर्निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी ने जन जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की है। घर घर की मिट्टी को एकत्रित करने का हमें सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत को विकसित देश की कतार में खड़ा करने के लिए मोदी ने देश की समृद्ध विरासत के साथ विकास का जो ताना बाना बुना है, मेरी माटी मेरा देश उसी योजना का हिस्सा है। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई।प्राथमिक विद्यालय में इस अभियान के तहत शिला लेख का उद्घाटन किया। उन्होंने अमृत कलश में घर घर से मिट्टी एकत्रित की। इस दौरान ग्रामीणों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। तिरंगा लिए ग्रामीण भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। इस अवसर पर विजय आनंद बाजपेई, नवीन राठौर, सुशील जायसवाल, प्रवीण सिंह सिसौदिया, राम कुमार मिश्रा, पंकज सिंह, प्रधान सीता, सत्यनाम वर्मा, हनोमान वर्मा, प्रमोद वर्मा, मदन वर्मा, आदर्श सिंह, सनी, पवन मिश्रा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










