मजदूर के ऊपर गिरा धागे का गट्ठर, हुई मौत
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के तमाचाबाद (ठठरा) गांव स्थित एक लिमिटेड धागा मिल के अंदर गुरुवार की रात काम करते समय एक मजदूर के ऊपर धागे का वजनी गट्ठर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज हेतु वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कपसेठी थाना क्षेत्र के बरकी गांव निवासी भूपेंद्र कुमार उर्फ विजय (42 वर्ष) तमाचाबाद स्थिति एक लिमिटेड धागे कंपनी में संविदा कर्मी था। गुरुवार की रात उक्त मजदूर के ऊपर धागे का वजनी गट्ठर गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज हेतु मजदूर को वाराणसी स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पत्नी तुलसी का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक चार बच्चों का पिता बताया गया। कम्पनी के निदेशक द्वारा वार्ता कर पत्नी को मुआवजा के रूप में 5 लाख रुपया का राशि देने व आजीवन भरण के लिए मृतक के पत्नी को 9000 रूपये मासिक वेतन देने का आश्वासन दिया। वहीं सहानुभूति जताते हुए कंपनी के कर्मचारियों ने भी अपने तरफ से मृतक के पत्नी को एक दिन का वेतन देने का ऐलान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










