बिना काम हुआ लाखों का भुगतान!
दूबेपुर ब्लाक के बभनगवां गांव का मामला, अधिकारियों ने साधी चुप्पी
शिकायत पर आरोपी पंचायत सचिव को मिली जांच, दिखाया आल इज वेल
जयशंकर दूबे/राजीव शुक्ला
दूबेपुर, सुल्तानपुर। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत बभनगवां में बड़े पैमाने पर सरकारी धन का घोटाला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बिना तालाब खुदाई और बिना मार्ग बनवाए फर्जी तरीके से लाखों रुपयों का भुगतान हो गया। मामले की शिकायत पर दूबेपुर बीडीओ ने घोटाले के आरोपी बनाए गए पंचायत सचिव को ही जांच सौंप दी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त जांच कितनी पारदर्शी होगी। अब मामले की शिकायत मुख्यमंत्री समेत विकास विभाग से जुड़े उच्चाधिकारियों से की गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













