ऑपरेशन मुस्कान में अपहृता किशोरी सकुशल बरामद

ऑपरेशन मुस्कान में अपहृता किशोरी सकुशल बरामद

तेजस टूडे ब्यूरो
सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बन्धुआ कलां की पुलिस टीम ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। मामला थाना बन्धुआकलां क्षेत्र के ग्राम गोठवा मजरे मनियारी का है जहां निवास निवासी लगभग 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण की धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने सोमवार को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस दौरान सभी आवश्यक विधिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अलीगंज चौकी इंचार्ज राकेश ओझा, कांस्टेबल राकेश पाल एवं महिला कांस्टेबल वर्षा कन्नौजिया शामिल रहे। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार जताते हुए उनकी सराहना की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA