HomeSultanpurराष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के उदय ने घायल नन्दी का कराया उपचार

राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के उदय ने घायल नन्दी का कराया उपचार

राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के उदय ने घायल नन्दी का कराया उपचार

सींग के पास पड़े कीड़ों का किया गया उपचार, जल्द भेजा जायेगा गौशाला
तेजस टूडे सं.
गया बख्श दूबे
कुड़वार, सुल्तानपुर। स्थानीय क्षेत्र के भदहरा गांव के पास गुरुवार को घायल नंदी महाराज का राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी द्वारा इलाज कराकर उन्हें राहत प्रदान की गई। नंदी महाराज के सिर पर सींग के पास काफी कीड़े पड़ गये थे जिससे उन्हें तकलीफ हो रही थी।
संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बीते बुधवार को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि एक नंदी महाराज के सिर के पास रस्सी कसने से बड़ा घाव हो गया है जिसमें काफी कीड़े पड़ गए हैं। गुरुवार को मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नंदी महाराज को पकड़ने में सफलता प्राप्त करते हुए पशु चिकित्सक डॉ राहुल गुप्ता के सहयोगी डॉ सिकन्दर यादव द्वारा घायल नंदी महाराज का इलाज किया गया। नंदी महाराज की स्थिति में सुधार होते ही उन्हें निकटतम गौशाला में भेजा जाएगा जहां उनकी देखभाल नियमित रूप से की जा सकेगी।
जानकारी देते हुए संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह व महामंत्री जयशंकर दूबे के नेतृत्व में संगठन द्वारा जिले में अब तक करीब 10 हजार से अधिक घायल गौवंशों का इलाज कराते हुए उन्हें सुरक्षित एवं संरक्षित करने का काम अनवरत श्रद्धा भाव से किया जा रहा है।
भदहरा गांव के प्रधान मनीष यादव ने राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुये नंदी महाराज की सेवा भावना को अनुकरणीय बताया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि यदि कहीं भी कोई घायल गौवंश दिखाई दें तो आप सभी आगे आएं और तत्काल इलाज कराएं। संभव नहीं होने पर तुरंत गौरक्षा वाहिनी से संपर्क करें, ताकि समय रहते गौमाता नंदी महाराज का इलाज उपचार समय से संभव हो सके।
इस अवसर पर मनीष यादव प्रधान, पंकज तिवारी, संदीप पाठक, लवकुश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, सिकंदर यादव पशु चिकित्सक समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read