HomeSultanpurकांग्रेस की विचारधारा को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचायें: जिलाध्यक्ष

कांग्रेस की विचारधारा को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचायें: जिलाध्यक्ष

कांग्रेस की विचारधारा को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचायें: जिलाध्यक्ष

कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लिया गया संकल्प
तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दूबे/डा. प्रदीप दूबे
सुलतानपुर। जनपद के दोस्तपुर विकास खण्ड में शनिवार को मेंहदी हसन के आवास पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए जिन्होंने आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुल्तानपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमन्त्री बनाने का सपना साकार करें। बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी, संदीप शुक्ला, अरुण तिवारी, दोस्तपुर ब्लॉक प्रभारी इश्तियाक अहमद, महासचिव जफीर अहमद, उपाध्यक्ष जय प्रकाश पाठक, विजय पाल, महासचिव सुशील मिश्रा (सोशल मीडिया प्रभारी सुल्तानपुर) भी शामिल हुये।
इस दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया और वर्ष 2029 के आम चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान तेज करने पर बल दिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाई। अंत में सभी ने पार्टी की मजबूती और एकजुटता का संकल्प दोहराया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read