पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति जागरूकता अभियान
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओँ के जागरुकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बलरा केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में महिलाओं बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतु समस्त थानों पर कुल 133 महिला बीट गठित कर 149 महिला बीट पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है। महिला सुरक्षा टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सार्वजनिक, स्थानों स्कूल काॅलेजों प्रमुख, चौराहों कस्बों बाजारों मन्दिर शिवालयों शापिंग मॉल आदि के आस-पास गश्तचेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया और उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता कर आवश्यक जानकारी दी गयी। साथ ही समस्त एण्टी रोमियों टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों, मिशन शक्ति कक्ष पर उपस्थित बालिकाओं महिलाओं को उच्चाधिकारियों के नम्बर व नारी सुरक्षा मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















