Homeरायबरेलीओसीएम नाम से नकली पशु आहार बेचकर प्रतिष्ठित कम्पनी को किया जा...

ओसीएम नाम से नकली पशु आहार बेचकर प्रतिष्ठित कम्पनी को किया जा रहा बदनाम

ओसीएम नाम से नकली पशु आहार बेचकर प्रतिष्ठित कम्पनी को किया जा रहा बदनाम

राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। श्री ट्रेडिंग कंपनी महराजगंज जनपद के सुपर स्टॉकिस्ट ने हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उनकी कम्पनी द्वारा निर्मित पशु आहार के नाम से नकली पशु आहार बेचने का आरोप क्षेत्र के एक दुकानदार पर लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है। श्री ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा निर्मित ओसीएम नाम से नकली पशु आहार को बेचने के मामलें में लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है।सुपर स्टॉकिस्ट नरेंद्र ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर व प्रतापगढ़ का वह अधिकृत सुपर स्टॉकिस्ट चीफ है और उपरोक्त पाँच जिलों में उनके द्वारा ही पशु आहार का वितरण किया जाता है। नरेन्द्र कुमार का आरोप है कि जानकारी मिली है कि उनकी कंपनी द्वारा निर्मित ओसीएम नाम से कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के पोखरा स्थित मोर्या खाद भंडार पर नकली पशु आहार बेचा जा रहा है जो हमारी कम्पनी को बदनाम करने की एक तरह से साजिश है, यदि भविष्य में उनकी कम्पनी के नाम से बेचे जा रहे नकली पशु आहार से यदि किसी जानवर की जान हानि होती है तो फर्जी में उन्हें मुकदमे आदि का सामना करना पड़ेगा। श्री ट्रेडिंग कम्पनी के सुपर स्टॉकिस्ट नरेंद्र कुमार का जब उनके द्वारा मोर्या खाद भंडार पर जाकर दुकानदार मुकेश मोर्य से उनकी कम्पनी के नाम से नाम से बेचे जा रहे नकली पशु आहार के बारे में जानकारी की गई तो उनके द्वारा कहा गया है कि यह पशु आहार तो मैं काफी दिनों से बेंच रहा हूँ धमकी दी गई है कि मैं यही पशु आहार बेचूंगा तुम्हें जो करना है करो। जिसके बाद आज नरेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस के अलावा उपजिलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर उनकी कम्पनी के नाम से बेचे जा रहे नकली पशु आहार पर रोक लगाये जाने के साथ कार्यवाई की मांग की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read