Homeरायबरेलीन्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में कन्या भोज के साथ मनाया गया दशहरा...

न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में कन्या भोज के साथ मनाया गया दशहरा का पर्व

न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में कन्या भोज के साथ मनाया गया दशहरा का पर्व

मो. परवेज़
लालगंज, रायबरेली। शिक्षा के क्षेत्र अग्रणी संस्थान न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय की प्री प्राइमरी विंग की नन्ही मुन्नी छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को मंच पर जीवंत कर दिया।तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। रामलीला के दौरान बच्चों ने राम वन गमन, सीता हरण, राम रामण युद्ध और राम व सीता के अयोध्या आगमन का मंचन करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान श्री राम ने असत्य के प्रतीक रावण का वध कर सत्य को विजय दिलाई। संपूर्ण विश्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में सभी को भारतीय संस्कृति के पर्वो के बारे में जानकारी दी और बताया कि लोगों को अपने अहंकार, लोभ, लालच और अत्याचार को त्याग कर हमेशा सत्य की राह पर चलने का संदेश दिया और बच्चों को बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्व बताया। साथ ही सभी को दुर्गा अष्टमी, दशहरा पर्व की ढेरों शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read