पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। 04 जुलाई को एक वृद्ध महिला टूण्डला मे सामान लेने के लिये आयी थी, जहां पर दोनों चोरों के द्वारा बृद्ध महिला को एक काला कपड़ा देकर के उसके कानों के कुन्डल उतरवा ले गये थे। वहीं बीते 17 जून को एक महिला खाटू श्याम दर्शन से वापस आ रही थी। तभी इन चोरों के द्वारा उस महिला के बैग से एक चैन व बिछिया व मोबाईल रैमडी व नगदी चोरी कर ली थी। इन चोरी की घटना के सम्बन्ध मे थाना टूण्डला में मुकद्दमा पंजीकृत कराया गया था।
थाना टूंडला द्वारा घटनाओं का अनावरण करते हुये दिनांक 18 जुलाई को पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुराना बाईपास उसायनी के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों का नाम साबिर उर्फ सावरिया व बोस उर्फ टैनी है। इन दोनों के कब्जे से पुलिस टीम ने चोरी किया गया सामान एक चैन पीली धातु, एक जोडी बिछिया सफेद धातु, एक मोबाईल, नगदी कुल 5270 रूपये बरामद किया।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनों शातिर आरोपित ने बताया कि साहब हम दोनों लोग कस्बे मे घूमते रहते हैं। कोई भी साधारण तथा वृद्ध व्यक्ति या महिला दिखाई देती है उससे सोने चांदी के आभूषण ठग ले जाते हैं तथा वाहनों में चढ़कर यात्रियों के बैग से मौका पाकर सामान चोरी कर ले जाते हैं। चोरी किये गये सामान को बेचने के लिये आ रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। हम दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













