HomeFirozabadरोड किनारे खड़े व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

रोड किनारे खड़े व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

रोड किनारे खड़े व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। तहसील जसराना के अंतर्गत आने वाले गांव नगला जाट में
रोड के किनारे खड़े व्यक्ति को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी जिससे रोड पर खड़ा हुआ व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक कों उपचार हेतु प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। बता दें कि सुखवीर सिंह पुत्र होती सिंह निवासी नगला जाट उम्र करीब 50 वर्ष रोड के किनारे खड़े हुए थे। तभी मुस्तफाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवकों ने होती सिंह में टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में होती सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए।

मौजूद लोगों ने बताया है कि मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। मोटरसाइकिल बहुत तेज गति में थी। मोटरसाइकिल सवार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गए। होती सिंह की आवाज सुनकर वहां आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने होती सिंह के परिवार को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से होती सिंह को उपचार के लिए प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के संबंध में थाना जसराना में होती सिंह के भतीजे सत्यवीर सिंह द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read