पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
सन्दीप सिंह
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे
अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जेठवारा धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व उ.नि. बंशीधर राय मय हमराह का. मनोज यादव, का. आशुतोष चौबे द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवाकान्त पटेल पुत्र शम्भू नाथ पटेल निवासी ग्राम खटवारा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ करीब 25 वर्ष को अभियुक्त के घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









