HomeVaranasiजनपद स्तरीय कृषक मेला व विकसित कृषि संकल्प अभियान का हुआ शुभारम्भ

जनपद स्तरीय कृषक मेला व विकसित कृषि संकल्प अभियान का हुआ शुभारम्भ

जनपद स्तरीय कृषक मेला व विकसित कृषि संकल्प अभियान का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/कन्हैया लाल
वाराणसी। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी तथा नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयल सीड्स) योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक मेला एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारम्भ गुरुवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या व विशिष्ट अतिथि हंसराज विश्वकर्मा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर से किया गया। जिसमें उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर के संयुक्त तत्वाधान सें विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक जनपद के ग्रामों में तीन टीमों के गठन से प्रतिदिन 09 ग्राम पंचायत में कृषि विभाग के योजनाओं, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, फसल बीमा आदि के बारे में कृषि विभाग के कर्मचारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, आईआईवीआर के वैज्ञानिक की संयुक्त टीम द्वारा कृषकों को योजनाओं के साथ तकनीकी जानकारी देने के साथ-साथ कृषकों से सुझाव भी लिया जायेगा। गुरुवार को जनपद के ग्राम पंचायतों कुरौली, प्रतापपट्टी, मुर्दहा, दौलतियॉ, बनकट, लोहराडीह, मिसिरपुर, रमसीपुर पतेरवा आदि ग्रामों में अभियान चलाया गया। डा. एनके सिंह द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी कृषको से साझा किया गया। सहायक निदेशक मृदा परीक्षण ने मृदा में लगातार जीवांश की कमी को बढ़ाने के लिए हरी खाद का उपयोग करने के लिए उपस्थित कृषकों से अनुरोध किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने उपस्थित कृषकों से अनुरोध किया कि नवीनतम तकनीकी जानकारी का लाभ उठायें जिससे कृषक अपनी लागत में कमी कर आय में वृद्धि कर सकें। हंशराज विश्वकर्मा, एमएलसी एवं जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत को विकास की ओर ले जाने में कृषकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके द्वारा कृषकों से आह्वान किया गया कि कृषि से सम्बन्धी कोई समस्या है तो कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र से त्वरित समाधान करा सकते है। सुभाष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान से सम्बन्धित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। संचालन जिला उद्यान अधिकारी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read