रविन्द्र कुमार फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला सम्बन्धित अपराध के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना लाइनपार एवं व0उ0नि0 शिवभान सिंह राजावत के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा पाक्सो एक्ट में 15000 रु के पुरस्कारित, वांछित अभियुक्त साहिल पुत्र शमशुद्दीन निवासी रसूलपुर टंकी थाना रसूलपुर जनपद फिरोजावाद को मीरा चौराहा, चौकी क्षेत्र जयना थाना लाइनपार फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरी ओर पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त संजू उर्फ मोटा पुत्र डोरी लाल कुशवाह निवासी ओमनगर थाना लाइनपार, जनपद फिरोजाबाद को चन्द्रवार गेट चौकी क्षेत्र रामनगर थाना लाइनपार फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।