मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के तमाचाबाद गांव के एक घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने तीन एंड्राइड मोबाइल चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जावेद के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसमें कीमती तीन एंड्राइड मोबाइल पार कर दिया गया। भुक्तभोगी सुबह उठा तो मोबाइल गायब देख अवारक रह गया। उसने चोरी की सूचना आनलाइन माध्यम से दे दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।