HomeBiharटॉप टेन के एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टॉप टेन के एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टॉप टेन के एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुल निर्माण कम्पनी के बेस कैम्प लूटकाण्ड में गिरफ्तार अभियुक्त कई दिनों से चल रहा था फरार
राजेंद्र प्रसाद
रोहतास, सासाराम (बिहार)। जिले के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधुवाँ महुआरी गाँव के समीप काव नदी में पुल निर्माण कंपनी के बेस कैम्प में 19 अक्टूबर 2022 की रात्रि में जेसीबी, ट्रैक्टर, प्लेट, आदि मशीनों को लूट लिया गया था। इस लूट कांड में शामिल एक अपराधकर्मी को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रोहतास पुलिस अधीक्षक ने डेहरी नगर क्षेत्र स्थित एसपी ऑफिस में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के बुधुवाँ महुआरी के पास काव नदी में कार्य के समय लूट कांड के मामले में शामिल अपराधकर्मी दीपक कुमार पिता राधो पासवान उर्फ राजो पासवान गाँव तेतराही पोस्ट चैराही थाना हसपुरा जिला औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर अकोढ़ी गोला थाने की पुलिस एवं जिला अधिसूचना इकाई एवं एसटीएफ टीम द्वारा लगातार छापेमारी एवं करवाई कि जा रही थी परन्तु उक्त अपराध कर्मी पुलिस के डर से भागे भागे फिर रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना अंतर्गत चौराही तेतराही गाँव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी कर्मी ने इस लूट कांड मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

रोहतास जिला इकाई व एसटीएफ की टीम के पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन, दबिस एवं छापेमारी कर टॉप 10 के एक अपराधीकर्मी एवं टॉप 20 के 05 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। तथा रोहतास पुलिस की दबिश के कारण पाँच अपराधकर्मियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read