पत्रकार के घर में घुसकर पत्नी—बच्चों को दरोगा ने किया दुर्व्यवहार
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्जापुर। वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश में गिरफ्तार अपराधियों के साथ मुकदमा वापस लेने एवं हमला कर पत्रकार को घायल करने वाले से हमलवारों से समझौता करने के लिए शहर कोतवाली के एसआई क्षेत्रीय दरोग़ा शैलेष सिंह पत्रकार के घर पर न रहने पर अपराधियों को लेकर उनके शाम को मकान के प्रथम तल पर स्थित कमरे घुस कर पत्रकार के पत्नी एवं मासूम बच्ची को धमकी देते हुए समझौते करने के दबाव बनाते हुए फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी देने लगे।
जब पत्रकार की पत्नी ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने लगी तो दरोगा अपराधियों को लेकर धमकी देते हुए चले गए। पत्रकारों ने उक्त घटना की निंदा करते हए दरोगा शैलेष सिंह पट सख्त कार्यवाही की मांग जिलाधिकारी एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से करते हुए पत्रकार कृष्ण गोपाल वर्मा एवं उनके पत्नी, मासूम बच्चों की जानमाल की सुरक्षा की मांग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












