Homeबदायूंपीएम मोदी की मन की बात से एक नई ऊर्जा का संचार...

पीएम मोदी की मन की बात से एक नई ऊर्जा का संचार होता है: राजीव

पीएम मोदी की मन की बात से एक नई ऊर्जा का संचार होता है: राजीव

हम विश्वगुरु बनाने के राह पर अग्रसर हैं: राकेश
अंकित सक्सेना
बदायूँ। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 106वें संस्करण को सहसवान विधानसभा के जरीफनगर के बूथ संख्या 268 पर कार्यकर्ताओं एवम् बूथ पर निवास करने वाले लोगों के साथ सुनने के उपरांत वोटर चेतना अभियान के निमित्त ज़रीफनगर शक्ति केंद्र पर मतदाता सूची का वाचन/बूथ पर बूथ समिति की बैठक भी सम्पन हुई। आज जिले भर में जगह जगह मन की बात जनप्रतिनिधियों एवमं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुनी और इसके साथ वोटर चेतना अभियान को गति दी। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा मन की बात की लोकप्रियता सामाजिक कार्यों में पीएम मोदी के योगदान को दर्शाती है, पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी की अगुवाई में देश विकास की रास्तों पर चल रहा है। विदेशों में नए भारत की पहचान बनी है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। जब इच्छाशक्ति दृढ़ हो, इरादा नेक हो, नियत साफ हो और भाव सेवा का हो तो हर काम मुमकिन होता है। ऐसा व्यक्ति ही इतिहास रचता है और लोगों के दिलों में बसता है। जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा मन की बात का यह कार्यक्रम समाज में नई चेतना के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उचित मार्गदर्शन का भी सारथी बनता है तथा पूरी निपुणता के साथ भारत को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहता है, हम विश्वगुरु बनाने के राह पर अग्रसर हैं। यह कार्यक्रम हमें अपने देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर रहने की भी प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा इतिहास रचा हैं। एक तो देश को नई संसद की सौगात आजादी के अमृतकाल में उनके नेतृत्व में देश को मिली और इस नई संसद में जो ऐतिहासिक कार्य हुआ है, लोकसभा में जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है, वह भारत के लिए ऐतिहासिक छलांग है और देश की नारी शक्ति के लिए एक वरदान साबित हुआ। जगह- जगह पीएम मोदी की मन की बात विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर में सुनी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read