डीएम, एसएसपी ने घटना के प्रति जताया दुःख, जाना घायलों का हाल
कित सक्सेना
बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने जनपद में थाना उसांवा के म्याऊं क्षेत्रान्तर्गत स्कूली बस एवं स्कूली वैन के आमने-सामने की टक्कर में घायल बच्चों का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहे इलाज का जायजा लिया। डीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों का अच्छे ढंग से बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए। उन्होंने गंभीर घायलों को इलाज के लिए बाहर रेफर कराया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















