बिना जेई के विद्युत चेकिंग अभियान चला रहा लाइनमैन
अमित त्रिवेदी
हरदोई। शहर में बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी दीपावली त्यौहार के चलते वसूली कार्यक्रम चला रहे हैं जिसमे कुछ लाइनमैन व अन्य अज्ञात लोगों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है पूछने पर अवर अभियंता के आदेश पर चेकिंग बता रहे हैं कभी कभी मीटर रीडर भी अहम भूमिका में बिल निकाल कर रूपए मांगते हैं न देने पर अगले माह लोड बढ़ा बताते हैं और अगर जरा चूके तो यही टीम जो कि बिना जेई के सक्रिय है उसको आपके घर लाकर वसूली कराते हैं। अगर आप लोगों के घर के आसपास ऐसे व्यक्ति दिखें तो सूचना अवश्य दें और सम्भव हो तो वीडियो भी बना लें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















