963228
तेजस टूडे ब्यूरो
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
Previous article
Next article
संगठन के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे विभिन्न फार्मासिस्ट संबंधी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया।प्रतिनिधिमंडल ने औषधि लाइसेंस प्राप्त करने व नवीनीकरण की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों, फार्मासिस्टों के अधिकारों और क्षेत्र में संचालित बिना पंजीकरण के मेडिकल स्टोरों की ओर ध्यान आकर्षित किया। गौरव पांडेय ने उम्मीद जताई कि श्री वर्मा के कार्यकाल में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोरों पर सख्त कार्रवाई होगी और बाजार में बिकने वाली दवाओं की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने बताया कि औषधि निरीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि फार्मासिस्टों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर अनुपम पाठक, मुकेश कुमार, अभिषेक सोनी, अमित मिश्रा, हिमांशु तिवारी, अर्जुन शर्मा, राहुल गुप्ता, राजकमल समेत कई फार्मासिस्ट साथी उपस्थित रहे।








