Homeबहराइचराष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर को

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार 13 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज विराट शिरोमणि ने आमजन से अपील किया कि लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठायें। श्री शिरोमणि ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन हेतु धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम (एनआईएक्ट), बैंक वसूली एवं टेलीफोन बिल्स से सम्बन्धित प्रकरण, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (अशमनीय वादों को छोड़कर), अन्य आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक सहित अन्य सिविल वादों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा। सुलह-समझौते के आधार पर जनपद न्यायालय में लम्बित वाद में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवाद सहित किन्तु अशमनीय विवादों को छोड़कर), सर्विस विवाद से सम्बन्धित वेतन, भत्ता और सेवानिवृत्ति लाभ के मामले, राजस्व वाद सहित अन्य सिविल वादों (किरायेदारी, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि का निस्तारण किया जायेगा। सचिव ने बताया कि 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ मध्यस्थता मामलों (आरबीट्रेशन मैटर) पर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read