आनलाइन ठगी के शिकार हुये लोगों को वापस मिले रूपये
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। साइबर सेल की सक्रियता से लोगों के खातों से आनलाइन धोखाधड़ी करके निकाले गए 741582 रुपये में से 503406 रुपए पीड़ितों के खातों में वापस वापस कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि जिले में कई लोगों से आनलाइन धोखाधड़ी कर बैंक खाते से रुपये निकाल लेने की शिकायत प्राप्त मिली थी। घटना के संबंध में साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ताओं के बैंक स्टेटमेंट का विश्लेषण किया गया। स्टेटमेंट के अनुसार उक्त धोखाधड़ी कर विभिन्न पेमेंट गेटवे के माध्यम से भिन्न-भिन्न डिजिटल बैक खातों में भेजे गये थे। डिजिटल वालेट कम्पनियों से धोखाधड़ी में शामिल सभी बैक खातों को ब्लाक कराया गया तथा कुल 18 शिकायतकर्ताओं के रुपयों को उनके एकाउण्ट में वापस कराए गए हैं। शिकायतकर्ताओं से साइबर फ्राड किये जाने के सम्बन्ध में ज्ञात हुआ कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर अपने आपको फोन-पे का कस्टमर केयर कर्मी बताते हुए फोन-पे रिवार्ड रिसीव करने हेतु एक क्यू-आर कोड को फोन-पे में स्कैन कराया गया। स्कैन करने के बाद शिकायतकर्ता के बैंक खाते से रुपये अज्ञात व्यक्ति के खाते में स्थानान्तरित हो गये।
साइबर सेल की मदद से सुरूर अहमद को 25,000 रुपये, सुशील वर्मा को 17000 रुपये, सूरज कुमार को 5000 रुपये, बलराम वर्मा को 18500 रुपये, नीरज गुप्ता को 5000 रुपये, का0 अंकित वर्मा को 29986 रुपये, दीपू सिंह को 60000 रुपये, प्रियांक विनोद कुमार को 106000 रुपये, आलोक वर्मा को 26000 रुपये, अंकित वर्मा को 38000 रुपये, रमेश चन्द्र को 9333 रुपये, राहुल पाण्डेय को 20000 रुपये, योगेश रावत को 1937 रुपये, अखिलेश प्रताप सिंह को 18000 रुपये, मनीष कुमार को 4500 रुपये, वीरेन्द्र कुमार को 70000 रुपये, ममता देवी को 40150 रुपये व समर सिंह को 9000 रुपये वापस कराए गए हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















