Jaunpur News : नगर निकायों एवं बैंकर्स टीम के साथ डीएम ने की बैठक
जौनपुर। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत 20 हजार के ऋण हेतु आवंटित लक्ष्य की पूर्ति 30 अप्रैल तक हर हाल में करने एक सम्बन्ध में नगर निकायों एवं बैंकर्स के डीएलबीसी टीम की बैठक जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।

जिलाधिकारी श्री वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे 5 अप्रैल तक पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत प्रथम ऋण 10 हजार की अदायगी करने वाले सभी स्ट्रीट वेन्डरों का हर हाल में दो-तीन दिवस के अन्दर 20 हजार के ऋण हेतु आनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैंक शाखा प्रबन्धकों एवं एलडीएम जौनपुर को भी स्पष्ट निर्देश दिये कि आज के दिन तक 20 हजार के ऋण हेतु जितने भी आनलाइन आवेदन नगर निकायों के द्वारा बैंकों को भेजे गये हैं,
उनका शत-प्रतिशत स्वीकृति व वितरण का कार्य दो-तीन दिवस के अन्दर कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने सभी ईओ से पीएम स्वनिधि योजना का नगर निकाय की आम भाषा में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा सभी वेन्डरों को इस योजना से होने वाले फायदों से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, परियोजना अधिकारी डूडा अनिल वर्मा, एलडीएम अनिल सिन्हा, ईओ नगर पालिका संतोष मिश्रा, टीएस ओम प्रकाश यादव सहित अन्य सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, शहर मिशन प्रबन्धक जितेन्द्र सिंह, सभी बैंकों के शाखा प्रबन्धक एवं जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















