HomeBiharदुर्गा पूजा को लेकर हिसुआ थाना में शान्ति समिति की बैठक आयोजित

दुर्गा पूजा को लेकर हिसुआ थाना में शान्ति समिति की बैठक आयोजित

दुर्गा पूजा को लेकर हिसुआ थाना में शान्ति समिति की बैठक आयोजित

सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। रविवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर हिसुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों के अलावा हिन्दू तथा मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजन भी काफी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने आमजनों से पूजा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमे पूजा पंडाल की सुरक्षा और खासकर मेला की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। इस पर उपस्थित लोगों ने मेला के दरम्यान पुलिस प्रशासन से पुख्ता व्यवस्था करने की माँग किया। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया और कहा कि हर हाल में पूजा पंडाल और मेला की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जायेगा। अंचलाधिकारी लोकेश कुमार ने पूजा के आयोजकों से पूजा पंडाल एवं मेला में सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ-साथ किसी भी सूरत में ऊंची आवाज वाले बीज का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दिया। पूजा समिति के सदस्यों को मेला के दरमियान स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को तैनात करने का भी निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार, अंचलाधिकारी लोकेश कुमार, थानाध्यक्ष मोहन कुमार, वार्ड पार्षद सुनीता देवी, समाजसेवी अरविंद सिंह, मोहम्मद इकबाल उर्फ नन्हू, उप प्रमुख धर्मवीर कुमार ऊर्फ पुकार सिंह, रामस्वरूप राजवंशी, पार्षद मोहम्मद इबरार आलम, अशोक कुमार, विनोद कुमार, मनोज यादव, पार्षद उदय बाला, हीरालाल, श्रवण मांझी, पप्पू मियां सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read