पद्मश्री डॉ. विद्या ने बहराइच के युवा लेखक को दिया सम्मान
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिले के युवा लेखक शेखर श्रीवास्तव ने प्रख्यात लेखिका पद्मश्री प्राप्त डॉ. विद्या बिंदु सिंह से मिलने उनके लखनऊ स्थित आवास गये एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शेखर श्रीवास्तव ने अभी उनकी हाल में ही प्रकाशित पुस्तक अपेक्स वन लाइनर इंग्लिश लिटरेचर उन्हें भेंट में दी। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने शेखर श्रीवास्तव को लेखन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। पद्मश्री डॉ. सिंह ने शेखर को अपनी पुस्तक भी भेंट की तथा उनके लेखन की सराहना की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












