Homeझांसीराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्राथमिक संवर्ग का अभ्यास वर्ग सम्पन्न

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्राथमिक संवर्ग का अभ्यास वर्ग सम्पन्न

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्राथमिक संवर्ग का अभ्यास वर्ग सम्पन्न

मुकेश तिवारी
झाँसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग का अभ्यास वर्ग राजेश्वर दयाल पूर्व अपर आयुक्त के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी की अध्यक्षता में बीएचईएल स्थित एनडी तिवारी मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश्वर दयाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया अभ्यास वर्ग के मुख्य वक्ता उच्च शिक्षा प्रभारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में शिक्षार्थी में शिक्षा के प्रति भूख जागृत करने की आवश्यकता पर बल दिया मुख्य अतिथि ने संघ की भूमिका और राष्ट्रीयता के महत्व में शिक्षक के दायित्व पर भी प्रकाश डाला। प्रदेश संरक्षक राम लखन भार्गव ने अपने वक्तव्य में अनुशासन और शैक्षिक दायित्वों के निर्वहन पर जोर दिया।

समाजसेवी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ० संदीप सरावगी ने कहा हमारे देश में शिक्षकों को विशेष सम्मान दिया जाता है यहाँ तक कि उन्हें ईश्वर और माता-पिता से भी बढ़कर माना गया है एक शिक्षक ही एक शिक्षार्थी का भविष्य उज्जवल कर सकता है। आज के युग में पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव हमारे देश में बढ़ता जा रहा है जिससे लगातार मानव मूल्य गिरते जा रहे हैं और जिन्हें हम सम्मान की नजर से देखते थे उनके लिए आज आज कुछ भी कह देते हैं इसीलिए जीवन का स्तर गिरता जा रहा है। जहां सम्मान नहीं होता तो वहां ज्ञान भी नहीं होता किसी से भी ज्ञान लेने के लिए सबसे पहले हमें उसका सम्मान करना आना चाहिए।

यह जरूरी नहीं कि किसी के पैर छूकर या हाथ जोड़कर ही सम्मान किया जाता है वास्तव में आप किसी का सम्मान अंतरात्मा से करते है तो उससे आपका भावनात्मक जुड़ाव हो जाएगा जो अच्छे रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है। मेरा मानना है प्राचीन काल में जो गुरुकुल पद्धति थी। उसे आज पश्चिमी सभ्यता वालों ने एजुकेशन विद हॉस्टल फैसिलिटी के रूप में अपनाया है और उनकी शिक्षा का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है यानी जिस सभ्यता को हमने छोड़ दिया उसे दूसरा अपना रहा है और दूसरे ने जो छोड़ा उसे हम अपना रहे हैं। अपने भाषण के अंत में डाॅ. संदीप सरावगी ने अभ्यास वर्ग में सम्मिलित सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों से अनुरोध करते हुए कहा जिस विद्यालय या कॉलेज में आप अपनी सेवाएं दे रहे हैं वहाँ कोई ऐसा छात्र आपके सामने आता है जो किसी अभाव के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा है तो कृपया उसे मेरे पास भेजें मैं हर संभव मदद करने को तैयार हूं। कार्यक्रम अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी ने संगठन के स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं जनपद के अध्यक्ष, महामंत्री की प्रतिभागिता रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read