महिला अस्पताल की ओपीडी में खाली पड़ी कुर्सी, डाक्टर साहब नदारद
ओपीडी का समय 8 बजे, डाक्टर साहब पहुंचे 12 बजे
बिजेन्द्र सिंह
आजमगढ़। बीते 31 मई को आजमगढ़ जिले के बघावर के रहने वाले उमेश सिंह राठौर प्रबंधक/प्रदेश अध्यक्ष स्वावलंबी सेवा समिति उत्तर प्रदेश किसी काम से महिला अस्पताल आजमगढ़ गए थे, महिला अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 बजे से शुरू हो जाती है लेकिन दुर्भाग्य से दोपहर 12 बजे तक डा. साहब ओपीडी से नदारद रहे। उमेश सिंह ने महिला अस्पताल का जो दृश्य देखा, उसके अनुसार मरीज परेशान होकर इधर-उधर टहलने को मजबूर थे।

उनके अनुसार केवल डा० रश्मि सिन्हा ही उपस्थित मिली। बाकी डाक्टर ओपीडी से गायब थे। उमेश सिंह द्वारा जब फोटो खींचा जाने लगा तो सभी कर्मचारी जल्दी-जल्दी हास्पिटल की ओपीडी के सामने पहुंचने लगे और उसी दौरान डाक्टर साहब ओपीडी में पहुंचे, ओपीडी में पहले से बैठे दो से तीन एम. आर. स्थिति को भाँप कर वहां से चलते बने। कहते हैं तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलती। प्रदेश की योगी सरकार सभी विभागों के लोगों को सख्त हिदायत दे रखी है कि समय से आफिस पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद खास तौर पर स्वास्थ्य विभाग के कानों में जूं नहीं रेंग रही। आए दिन आजमगढ़ के अस्पतालों से शिकायतें सुनने को मिल जाती है। आप अनुमान लगा सकते हैं कि जिले पर जहां जिलाधिकारी खुद बैठते हो और उनके नाक के नीचे स्वास्थ्य विभाग इतना बड़ा दुस्साहस कर रहा है तो जिले के अन्य जगहों की तस्वीरें क्या होंगी। देखने वाली बात होगी कि क्या संबंधित विभाग के अधिकारी इसका संज्ञान लेकर इस पर कोई कार्यवाई करते हैं या समझा-बुझाकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















