स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को बेहतर ढंग से करें संचालित: डीएम
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये कई निर्देश
परिवार नियोजन कार्यक्रम के काउंसलर के वेतन में 50 फीसदी की कटौती
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव पाण्डेय
भभुआ। समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सभी सूचकांकों की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि टीवी कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम एवं गैर संचारी रोग में कम उपलब्धि है।
साथ ही बीसीजी एवं पूर्ण टीकाकरण के उपलब्धि प्रतिशत में अंतर पाया गया। परिवार नियोजन कार्यक्रम में प्रगति नहीं होने के कारण आरएमएनसीएच+ए काउंसलर के अगस्त माह के वेतन/मानदेय में से 50 फीसदी की कटौती का आदेश दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय अचवा उन्मूलन कार्यक्रम टीवी में कम नोटिफिकेशन होने पर निर्देश दिया गया कि सभी एसटीएस कर्मी का भुगतान प्रखंड के प्रतिशत उपलब्धि के आधार पर किया जायेगा। सभी स्वास्थ्य संस्थान प्रखंडों को स्कैन एंड शेयर और आयुष्मान भारत कार्यक्रम को लेकर सकारात्मक सुधार करने का निर्देश दिया गया। सदर अस्पताल में कार्यरत परिवार कल्याण परामर्श रामप्रवेश ठाकुर पर डीएम द्वारा विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उक्त किए गए कार्रवाई से राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना को अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया। गैर संचारी रोग में सीएचओ, एएनएम द्वारा फिजिकल स्क्रीनिंग शत—प्रतिशत करने हेतु निर्देश दिया गया। संस्थागत प्रसव नियमित टीकाकरण परिवार नियोजन कार्यक्रम इत्यादि में राज्य स्तर से प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन कैमूर, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला डाटा सहायक, सभी उपाधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, परिवार प्लानिंग काउंसलर सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












