नशे के इंजेक्शन के साथ पुलिस ने 3 को दबोचा
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव पाण्डेय
भभुआ (बिहार)। जिले के मोहनियां थाना पुलिस ने नशे के इंजेक्शन के साथ तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार लोगों में सरफराज राइन पिता बकरीदु राइन, सद्दाम राइन पिता सुभाष राइन तथा समीम पिता घसीटा कुरैशी शामिल हैं। उक्त तीनों गिरफ्तारियां मोहनियां के चांदनी चौक के पास से हुई है तथा उनके पास से नशे के इस्तेमाल में आने वाली डोल्फिन इंजेक्शन 40 पीस, डिस्पोजल इंजेक्शन 38 पीस, फेनीरामाइन मेलिएट इंजेक्शन 40 पीस तथा दो मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजार के स्टुवरगंज मोहल्ला के वार्ड नं 7 के पास कुछ लोग नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान देखा गया कि चांदनी चौक के पास बैठे हुए तीन लोग नशे के पदार्थ की लेन देन कर रहे हैं। पुलिस को देखते ही उक्त तीनों भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा उक्त तीनों को पकड़ लिया गया तथा तलाशी लेने पर उनके पास से उपरोक्त नशे का सामान बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग टेका सेठ से नशे का पदार्थ खरीदते हैं। तीनों को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













