जन सुराज से ही बिहार का समुचित विकास सम्भव
चांद प्रखण्ड के कुढ़नू में आयोजित हुई जन सुराज विचार मंच की बैठक
मंच से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लिया गया निर्णय
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव पाण्डेय
भभुआ। बिहार का समुचित विकास जन सुराज से ही संभव है। उक्त बातें चांद प्रखंड में रविवार को हुई जन सुराज विचार मंच की बैठक में वक्ताओं ने कहा।
वक्ताओं ने कहा कि इसके लिए जन सुराज विचार मंच से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता संजय पांडेय व संचालन प्रखंड प्रभारी सुमित पांडेय ने किया। वक्ताओं ने कहा कि जन सुराज लोगों को अभी तक जितने भी सरकारें आई वो केवल पार्टी, जाति व सम्प्रदाय के लिए कार्य करती रही। किसी भी सरकार ने लोगों के मूलभूत समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। बेरोजगारी, अराजकता व अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। किसानों व व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। वक्ताओं ने कहा कि अपने को सुधारने की ताकत सिर्फ आप में है। अपने बच्चों की पढ़ाई व रोजगार के लिए खुद आपको खड़ा होना होगा। इसके लिए आपको सही फैसला करना होगा। यहीं जन सुराज विचार मंच का विचार है।
मंच के संस्थापक प्रशांत किशोर की गारंटी है कि जन सुराज आएगा तो युवाओं का पलायन बंद, बुजुर्गों को दो हजार पेंशन, बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा व किसानों को खेती में बेहतर हो जाएगा। यह पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि बिहार के आम लोगों की पार्टी होगी। 2 अक्टूबर को प्रशांत किशोर दल नहीं बना रहे हैं, बल्कि बिहार के 1 करोड़ लोग एक साथ आकर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए, शिक्षा, रोजगार, पलायन रोकने और पिछले 30 साल से लालू, नीतीश और भाजपा की सरकारों से मुक्ति के लिए इस दल का निर्माण कर रहे हैं। बैठक में संतोष पांडेय, मिथलेश पांडेय, आनन्द पांडेय, उत्तम पांडेय, सचिदानंद पांडेय, सौरभ पांडेय, अभिजीत पांडेय, श्याम लाल राम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













