Thursday, April 16, 2026
Homeभभुआप्रत्येक नागरिक को जागरूक करें एवं जनपद को स्वच्छ बनायें: डीएम

प्रत्येक नागरिक को जागरूक करें एवं जनपद को स्वच्छ बनायें: डीएम

-

प्रत्येक नागरिक को जागरूक करें एवं जनपद को स्वच्छ बनायें: डीएम

आपसी सहयोग व समन्वय से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को बनायें सफल
जिला पदाधिकारी ने स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव पाण्डेय
भभुआ। जिले में 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के लिए रविवार को डीएम सावन कुमार ने स्वच्छता रथ को समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। डीएम ने सभी कैमूर जिले जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा चल रहा है। हम लोगों को हर घर, हर गली, हर गांव, हर पंचायत एवं पूरे जिले को स्वच्छ बनाना है। इसके लिए लोगों को जागरूक बनाना है, ताकि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा है संकल्प के साथ यात्रा शुरू की गई है। स्वच्छता का मूल उद्देश्य है कि जो हम लोगों का परिवेश है, उसे स्वच्छ रखा जाय, ताकि आने वाला पीढ़ी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहे। प्रधानमंत्री द्वारा लगातार स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसकी संकल्पना हमारे ह्यूमन हेल्थ से जुड़ी हुई है, उसी के तहत आज हम लोग इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किए है। इस प्रचार प्रसार का मुख्य उद्देश्य यही है कि अपने घर के साथ जो हमारे विरासत स्थल, धार्मिक स्थल, चौक चौराहे आदि है, को भी स्वच्छ व साफ़ रखा जाए और लोगों में जागरूकता और हाइजिन का भाव पैदा किया जाए। उसी को लेकर यह कार्यक्रम किया गया है। स्वच्छता रथ के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संकल्प लेने, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने, अपने घर गली मोहल्ले को स्वच्छ और साफ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने युवाओं के साथ सभी जिले वासियों से अपील की है कि आप स्वयं अपने घर को और अपने आस—पास के स्थल को साफ एवं स्वच्छ रखेंगे तो संपूर्ण जिला स्वच्छ हो जाएगा। हमें एक दूसरे को स्वच्छता का संकल्प लेना चाहिए और दिलाना चाहिए, ताकि पूरे जिले को स्वच्छ रखा जा सके। स्वच्छता से हाइजीन का सफर हमें जल्द तय करना चाहिये। बताते चलें कि रविवार को सुबह करीब 9:45 बजे जिलाधिकारी सावन कुमार ने समाहरणालय परिसर से स्वच्छता ही सेवा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ज्ञान प्रकाश, डीआरडीए निदेशक कैमूर प्रीतम आनंद, भभुआ सदर एसडीएम विजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अक्षय पांडेय, जिला समन्वयक नरेंद्र कुमार, डीपीओ डीजीसी मोहन सिंह, भभुआ सदर वीडीयो सतीश कुमार, एसआरपी संदीप कुमार सहित सभी प्रखंड सामन्यक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एलएसबीए के साथ स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित सभी कर्मी व पदाधिकारी मौजूद रहे। यह जागरूकता रथ कैमूर जिला अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगो को स्वछता के प्रति जागरूक करेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

अधिकारियों से मिला किसानों का प्रतिनिधिमण्डल, सौंपा ज्ञापन

अधिकारियों से मिला किसानों का प्रतिनिधिमण्डल, सौंपा ज्ञापन तेजस टूडे ब्यूरो सूचित पाण्डेय भभुआ (बिहार)। किसानों का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल...

जन सुराज से ही बिहार का समुचित विकास सम्भव

जन सुराज से ही बिहार का समुचित विकास सम्भव चांद प्रखण्ड के कुढ़नू में आयोजित हुई जन सुराज विचार मंच की बैठक मंच से अधिक से अधिक...

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं तेजस टूडे ब्यूरो राजीव पाण्डेय भभुआ। जिला समाहरणालय में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने सप्ताहिक जनता दरबार में लोगों...

जिला युवा महोत्सव की तैयारियों के लिये 23 को होगी बैठक

जिला युवा महोत्सव की तैयारियों के लिये 23 को होगी बैठक तेजस टूडे ब्यूरो राजीव पाण्डेय भभुआ। जिला युवा महोत्सव की तैयारी हेतु आगामी 23 सितम्बर दिन सोमवार...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular