Homeभभुआजनता दरबार में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव पाण्डेय
भभुआ। जिला समाहरणालय में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने सप्ताहिक जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जनता दरबार में इस बार लोगों की संख्या काफी ज्यादा थी। इसके बावजूद जिला पदाधिकारी ने एक एक कर हर एक फरियादी की बात गंभीरतापूर्वक सुनी। सबसे ज्यादा मामले जमीन विवाद, दाखिल खारिज, भूमि परिमार्जन, भूमि संरक्षण एवं हर घर, नल-जल से संबंधित मामले आए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि भूमि-सर्वेक्षण में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जनता दरबार में दुर्गावती प्रखंड के ग्राम पंचायत अवर्हियां के वार्ड नम्बर 1 के वार्ड सदस्य गुल्लू यादव, रामगढ़ प्रखंड के रवि प्रकाश, लोरिक यादव, शिव कुमार सिंह, विरेन्द्र सिंह, मनीष कुमार, चंदेश्वर राम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जिला पदाधिकारी के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read