बक्सर में शान से निकाली गयी तिरंगा बाइक यात्रा
वीर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करके किया गया नमन
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश चौबे
बक्सर। राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज राष्ट्रीय स्मिता को याद करते हुए और राष्ट्रीय स्मिता को बरकरार रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 15 अगस्त को झंडातोलन का कार्य शान ए शौकत से मनाने का निर्णय लिया गया है।
गुलाम भारत को आजाद करने के दौरान देश के अनेक वीर सपूतों ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी। उन्हीं वीर शहीदों को याद करने के लिए मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में बक्सर के किला मैदान से तिरंगा बाईक यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा वीर कुंवर सिंह चौक पर पहुंचकर अमर शहीद वीर बांकुरा बाबु कुंवर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करके वीर शहीदों को नमन किया गया। तिरंगा यात्रा वहां से चलकर निरंतर बक्सर शहर के चौक चौराहा होते हुए नगर का भ्रमण किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, अमर शहीद जिंदाबाद का नारा लगाये। तिरंगा यात्रा का समापन डुमरांव के शहीद पार्क में हुआ। तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी अमित मिश्रा, दुर्गेश सिंह, रानी चौबे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, मनोज पांडेय, संत कुमार सिंह, पूनम रविदास, जय प्रकाश राय, सोनू राय, अमित पांडेय, पप्पू राय, मल्लिकार्जुन राय, चंदन ओझा, बलराम केसरी, अंकित मिश्रा, अक्षय ओझा, विकास राय, दुर्गेश उपाध्याय, राजेश कुशवाहा, विमलेश सिंह, अभिनंदन सिंह, सुनील कुमार, संध्या पांडेय, अनिता सिंह, उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












