HomeVaranasiबेलवरिया में कोटे की दुकान के लिये खुली बैठक स्थगित

बेलवरिया में कोटे की दुकान के लिये खुली बैठक स्थगित

बेलवरिया में कोटे की दुकान के लिये खुली बैठक स्थगित

भारी हो हल्ले, शोर शराबे व बवाल के कारण स्थगित हुई बैठक
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवरिया मे सोमवार को उचित दर विक्रेता के चयन के लिए बुलाई गई। बैठक भारी शोर शराबे और विवाद के कारण आज स्थगित कर दी गई। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि विवाद और जनता की मांग पर बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इसके पूर्व एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने बैठक मे उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कोटेदार की पात्रता व चयन की शर्तो पर विस्तार से जानकारी दी। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कोटेदार का कोई भी चयन खुली बैठक मे ही किए जाने के शासनादेश हैं। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान चयन मे स्वयं सहायता समूहो को वरीयता दिए जाने का शासन का निर्देश है तथा बैठक में प्राप्त पत्रावली को जनपद कार्यालय पर भेजी जाएगी तथा वहीं पर पात्र समूह को आवेदन की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में इस बात पर शोरगुल शुरू हो गया। लोगों ने मांग किया कि कोटेदार का चयन खुली बैठक में ही किया जाए और ग्रामसभा के निवासी ही कोटेदार का फैसला करेंगे। ग्राम प्रधान अशोक कुमार पटेल ने भी बैठक को स्थगित करने की मांग करते हुए कहा कि जनता की मांग पर बैठक बाद में दोबारा बुलाई जाएगी। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बैठक स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस संबंध मे अगली कार्यवाही उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के उपरांत सुनिश्चित की जाएगी। बैठक स्थगित होने की सूचना से ग्रामवासी उदासीन दिखे। बैठक में ग्राम प्रधान अशोक कुमार पटेल, सचिव बीना सोनकर, पंचायत सहायक रागिनी समेत अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read