वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा के कुशल नेतृत्व में पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 365-2023 धारा 366-342 में नामित वांछित अभियुक्त अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल हई निवासी ग्राम विशुनपुर टनटनवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को विशुनपुर टनटनवा पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















