HomeVaranasiखेल को खेल भावना के साथ खेलकर नई कौशल को सीखे खिलाड़ी

खेल को खेल भावना के साथ खेलकर नई कौशल को सीखे खिलाड़ी

खेल को खेल भावना के साथ खेलकर नई कौशल को सीखे खिलाड़ी

अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के आदर्श ग्राम पंचायत जगापट्टी, हीरमपुर, रामेश्वर के प्रतिभागियों ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी 2023 के तहत श्री युगल बिहारी इंटर कॉलेज रामेश्वर के मैदान में बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लंबी कूद, रस्सी कूद, योगासन, पुशअप, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़ समेत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत जगापट्टी के मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि युगल बिहारी इंटर कॉलेज रामेश्वर के प्रधानाचार्य रविंद्र बहादुर सिंह के द्वारा फीता काटते हुए 100 मीटर दौड़ के लिए बच्चो को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेल कर अच्छी बारीकियां हासिल करें। साथ ही मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में शुरू से अंत तक जगापट्टी के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में आदित्य यादव प्रथम,विजय यादव द्वितीय, रवि तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अल्सम प्रथम, अनिकेत द्वितीय, निशांत यादव तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बृजेश कुमार प्रथम,अमन त्रिपाठी द्वितीय,जयदीप माली तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अनुराग पटेल प्रथम स्थान पर रहे। वहीं 800 मीटर दौड़ में गंगेश कुमार यादव प्रथम, बृजेश कुमार द्वितीय, बृजेश कुमार सरोज तीसरे स्थान पर रहे। लम्बी कूद में बृजेश कुमार प्रथम स्थान पर उपस्थिति दर्ज करायी। बालिका वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में संजना यादव प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत जगापट्टी, ग्राम पंचायत रामेश्वर, ग्राम पंचायत हीरमपुर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका में मुजीत आलम, डा. राम प्रसाद, राम आसरे मौर्य, जितेंद्र कुमार यादव, नीरज कुमार, मनीष तिवारी, पप्पू राम पटेल, रश्मि लता त्रिपाठी, शशि देवी, अखिलेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, संजीव तिवारी, विजय गुप्ता, ज्वाला प्रसाद यादव व ग्राम पंचायत अधिकारी श्याम नारायण सहित अन्य लोग शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read