एकदिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का हुआ आयोजन
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा राजकीय आई0टी0आई0 एवं जिला समन्वयक, कौशल विकास, फिरोजाबाद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को खण्ड विकास कार्यालय में एकदिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन हुआ। उक्त मेले में मनीष असीजा विधायक फिरोजाबाद मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशिष्टि अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण यादव ब्लाक प्रमुख सम्मिलित हुए। मेले में 15 नियोजकों द्वारा प्रतिभागी 377 बेरोजगार अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर साक्षात्कर कर कुल 163 बेरोजगार अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। इस अवसर पर खुशबू शाक्य प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी, हेमलता यादव प्रधानाचार्या राजकीय आईटीआई आनन्दपुर जारखी, सुभाष चन्द्र खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









