पूर्वी यमुना नहर में डूबे युवक का 24 घण्टे बाद भी नहीं लगा सुराग

पूर्वी यमुना नहर में डूबे युवक का 24 घण्टे बाद भी नहीं लगा सुराग

युवक को ढूंढने के लिये रेस्क्यू अभियान जारी
आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली की पूर्वी यमुना नहर में दोस्तों के संग नहाने आया युवक डूबने से लापता हो गया था। युवक का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा प्रशासन के द्वारा गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी हैं, और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव एरटी निवासी सुरेश का 20 वर्षीय पुत्र बादल उर्फ गोली अपने पांच दोस्तों के साथ गत दिवस गुरुवार को क्षेत्र के गांव खंद्रावली में पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए आया हुआ था।

जैसे ही युवक ने नहर पुल से पानी में छलांग लगाई तो युवक नहर में डूब गया और लापता हो गया। लापता युवक के साथ पहुंचे दोस्तों के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों के द्वारा नहर में कूदकर तलाश की गई तो कहीं सुराग नहीं लगा था। सूचना मिलने पर सीओ कैराना अमरदीप मौर्य, तहसीलदार गौरव सागवान, थाना प्रभारी समयपाल अत्री पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे, और परिजनों की मांग पर मौके पर गोताखोरों की टीम को बुलाकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। प्रशासन के द्वारा रातभर लापता युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया गया, मगर युवक का कहीं भी सुराग नहीं लगा। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन के द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है। प्रशासन के द्वारा खंद्रावली नहर पुल से लेकर फजलपुर झाल तक रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा हैं। कई जगहों पर प्रशासन के द्वारा जाल भी लगाया गया हैं। लापता युवक का सुराग नहीं लगने पर युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent