HomeJaunpurमिट्टी खनन व वृक्षों की कटान को लेकर पुलिस ने की छापेमारी

मिट्टी खनन व वृक्षों की कटान को लेकर पुलिस ने की छापेमारी

मिट्टी खनन व वृक्षों की कटान को लेकर पुलिस ने की छापेमारी

आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। पुलिस ने कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित नानूपुरी गेट के निकट बाग में हो रहें हरे-भरे वृक्षों की कटान पर छापेमारी कर मौके से दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर कब्जे में ले ली। दूसरी और पुलिस ने मिट्टी खनन पर छापेमारी कर मौके से कई ट्रैक्टर ट्राली एवं जेसीबी को कब्जे में लिया है। पुलिस ने संबंधित विभाग को मामले की जानकारी देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित नानू पुरी गेट के निकट आम के बाग में हरे भरे वृक्षों का कटान चोरी चुपके किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके से आम के हरे भरे वृक्षों से काटकर भरी गई दो ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली और थाने ले आई। पुलिस को आता देख माफिया मौके से फरार हो गए। दूसरी और पुलिस को सूचना मिली कि बिजली घर मार्ग पर रात के अंधेरे में जेसीबी से मिट्टी खनन किया जा रहा हैं।

पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी कार्रवाई कर एक जेसीबी सहित तीन मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली, मिट्टी खनन कर रहे माफिया मौके से फरार हो गए। पुलिस मिट्टी खनन माफिया एवं वृक्षों का कटान कर रहे माफियाओं की तलाश कर रही है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना हैं कि आम के वृक्षों के कटान पर छापेमारी कर मौके से दो ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ली गई है और मिट्टी खनन पॉइंट से एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ली गई है। संबंधित विभाग को जानकारी दे दी गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read