Homeसन्त कबीर नगरचोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बहराडाडी बंधे के पास से मुखबिर की सूचना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। धारा 305/ 317(2) बीएनएस, मु.अ.स. 545/2024 धारा 313(4)/ 305, 317(2) बीएनएस व मु.अ.स. 549/2024 धारा 317(2)/317(4)/ 317(5) बीएनएस थाना धनघटा से सम्बन्धित अभियुक्त करम पाल पुत्र राजमन निवासी नरगड़ा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बहराडाड़ी बंधे से 925 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर बड़हाडाड़ी पिच रोड बंधा के पास से 01 जोड़ी पायल व 02 जोड़ी बिछुआ बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूर्व में दिनांक 11.09.2024 को उक्त प्रकरणों के सम्बन्ध में 03 अभियुक्तों पप्पू पुत्र लालजी निवासी गोनवतिया थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर, सोनू पुत्र रामसजन निवासी ग्राम एकौना खुर्द थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर, लक्ष्मी नरायण उर्फ बत्तन पुत्र नन्दलाल निवासी ग्राम नरगड़ा जंगा सिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बरामद 925 रुपया, पप्पू पुत्र लालजी निवासी गोनवतिया, सोनू पुत्र रामसजन निवासी एकौनी खुर्द, लक्ष्मी नरायन उर्फ बत्तन पुत्र नन्दलाल निवासी नरगड़ा के साथ दिनांक 25.08.2024 को पंचायत भवन बारीडीहा से इन्वर्टर एंव बैट्री चोरी किये थे, जिसमें इनवर्टर को 1500 रुपये मे बेच दिया था अन्य रुपये खर्च हो गए है। तिघरा ग्राम से दिनांक 20.08.2024 को चोरी मे मिले एक जोड़ी पायल व चार अदद बिछुआ चाँदी का एवं पीतल के वर्तन, एलईडी टीवी, कपड़ा आदि मिले थे, चोरी मे मिले चाँदी का पायल, बिछुआ को बड़हाडाड़ी पीच रोड बंधा पर जमीन मे गाड़ दिये है। अभियुक्त करम पाल की निशानदेही पर उसके बताये स्थान से जमीन को खोदकर 01 अदद चाँदी का पायल व 02 जोड़ी बिछुआ बरामद किया गया। गिरफ्तारी की टीम में उ.नि. प्रमोद कुमार नायक, हे.कां. आनन्द दुबे, कां. अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read