कट्टा व कारतूस के साथ आरोप गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बड़गो चौराहे से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र की वड़गो निवासी दयाराम पुत्र शिवचरण बडगो चौराहे पर कट्टा कारतूस के साथ घूम रहा था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक रविंद्र यादव की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













