विधायक ने होली मिलन में कार्यकर्ताओं संग खेली होली
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चन्द चौहान ने लोहरैया मण्डल क्षेत्र अंतर्गत बभनौली गाँव में चम्पा देवी स्मारक बालिका विद्यालय पर होली मिलन का कार्यक्रम किया जहां क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करके सभी से एक—दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर बधाई दी गई। इसके उपरांत विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। साथ ही होली पर विधायक गणेश चंद चौहान ने लोगों से नशे से दूर रहने के साथ पूरे परिवार और सर्व समाज के साथ खुशी खुशी के साथ मनायें। कार्यक्रम में नए लोहरैया मॉडल अध्यक्ष ओम प्रकाश राय व जिला कार्यकरणी सदस्य सचिदानंद निगम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवेंद्र पाठक, संतोष पाल, घनश्याम शुक्ला, ओम प्रकाश राय, सचिदानंद निगम, रणविजय सिंह, संजय पाठक, प्रमोद सिंह, पंकज पाण्डेय, रामसजन जायसवाल, दुर्गा राय, नितेश, शैलेन्द्र बहादुर सिंह, जयसिंह, अमरजीत, आदित्य नाथ पाण्डेय, संतराम साहनी प्रधान, सर्वेश पाण्डेय, दुर्गेश राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










