हकीमपुर में लगी चौपाल, ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे प्रधान
अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का दिया भरोसा
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी संत कबीर नगर। तहसील धनघटा क्षेत्र के ग्राम हकीमपुर चकबंदी आयुक्त के निर्देश के क्रम में में चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी उमेश चन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह ने समस्त ग्रामीणों को चकबंदी विभाग के चौपाल के बारे में सभी को विभिन्न तरह के माध्यम से सुचना के साथ चौपाल में अपनी बात रखने और समस्याओं को रखने का बात कही। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में चकबंदी कानूनगो सतेन्द्र पाल, चकबंदी लेखपाल हरि नारायण सिंह मौजूद रहे।
अधिकारियों ग्राम चौपाल में भूमि संबंधी विवाद, सीमांकन, खातों में त्रुटि तथा माप से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बंदोबस्त अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी प्रकरणों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की भूमि नाप से संबंधित समस्याएं हैं, उनका समाधान फसल कटाई के बाद प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, चंद्रभान राजभर, अवधेस यादव, सुरेश राजभर, महेश कुमार, रामसुमेर राजभर, रामदास राजभर, लालजी राजभर आदि ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुये विश्वास जताया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।