Homeसन्त कबीर नगरमनरेगा मजदूरी में 78 लाख का घोटाला, जांच की मांग

मनरेगा मजदूरी में 78 लाख का घोटाला, जांच की मांग

मनरेगा मजदूरी में 78 लाख का घोटाला, जांच की मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। विकास खण्ड नाथ नगर क्षेत्र के चार दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरी के तहत फर्जी जॉब कार्ड भरकर 78 लाख रुपए सरकारी धन का दुरुपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी सूचना खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर को दे दी गई है। कार्रवाई के आश्वासन के बाद भी विभाग चुप्पी साधे हुए है। जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मालूम हो कि नाथनगर ब्लाक क्षेत्र में पिछले 1 जून से लेकर 6 जून तक मूसलाधार बरसात हो रही थी। इस दौरान लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार था लेकिन कागज में मनरेगा मजदूरी भरी जा रही थी। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चंदापार, चवरिया, भिनखिनी, इटौवा, जयराम पट्टी, जमिरा, कडसरा, कलेन हरदो, काली, कठैचा, खरवनिया खुर्द, खिरिया, लखनोहर, मुकुंदपुर, मुडियारी, नगुआ, ओनबिलाई, परसा उर्फ फिदायीपुर, मोहबरा, शिव बखरी, सकरईचा, सांखी, शनिचरा बाबू, सतहरा, ओनबिलाई, शनिचरापूर्वी, शांति नरगापार, सिसवनिया, तिनहरी, केवटली, घोरहट, गजाधरपुर, तरयापार मडहा आदि चार दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में 1 दिन में 629 मस्टर रोल पर 5656 मजदूर का जॉब कार्ड बिना काम किए यही भरा गया तथा उस पर एक दिन की मजदूरी तेरह लाख 28 हजार निकालने के लिए चक्रव्यूह रचा गया। इस तरह बरसात के कुल 6 दिन में 78016800 रुपया सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। इसकी शिकायत ग्राम मडहा निवासी शेषनाथ, संजय, अरशद अली, अलमगीर ने खंड विकास अधिकारी नाथनगर विवेकानंद मिश्रा से की लेकिन आज तक न तो किसी ग्राम पंचायत के जॉब कार्ड में फर्जी मजदूरी दर्ज होने की जांच की गई। न ही कोई कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जरूरतमंद मजदूरों का जॉब कार्ड न भरके ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अपने चाहतों का नाम डालकर भारी पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। जिसकी जांच जरूरी है। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि फर्जी जॉब कार्ड भरने की शिकायत पर जांच की गई थी। जिसमें 5 ग्राम पंचायतों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी लेकिन उन्होंने किसी ग्राम पंचायत का नाम नहीं बताया जिससे लोगों को बीडीओ के भी भ्रष्टाचार में शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। ग्रामीणों मुख्य विकास अधिकारी से निष्पक्ष जांच कर कर कार्रवाई की मांग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read