गाजीपुर, वाराणसी व बड़ागांव पुलिस के संयुक्त आपरेशन में भारी मात्रा में गांजा संग एक गिरफ्तार
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। पुलिस आयुक्त द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी व मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम एवं पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार त्रिपाठी ए.एन.टी.एफ यूनिट वाराणसी के नेतृत्व में एक अभियुक्त को ए.एन.टी.एफ गाजीपुर व वाराणसी तथा बड़ागाँव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 18.600 कि.ग्रा. नाजायज गाँजा बरामद हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










